Siddharthnagar News: डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Siddharthnagar News: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने अहिरौला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर दिया।

DM Inspection

बालिका विद्यालय निरीक्षण के दौरान डीएम ने मार्च 2024 में शुरू हुए निर्माण कार्य का जायजा लिया। भवन और छात्रावास की निर्माण गुणवत्ता की जांच की। इसके साथ ही टाइल लगाने में प्रयुक्त मसाले की गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी ने 3 महीने के भीतर सभी अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

DM Inspection

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति खराब पाई गई। 8 साल पुराने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तो हैं, पर सुविधाएं नहीं। जबकि 6-7 गांवों की आबादी इस केंद्र पर निर्भर करती है। डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत कराने के आदेश दिए।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: तहसीलदार की सख्त कार्रवाई, अवैध खनन करते जेसीबी और डंपर पकड़े

Get real time updates directly on you device, subscribe now.