Siddharthnagar News: थाना समाधान दिवस में DM-SP ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Siddharthnagar News: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को थाना शिवनगर डिड़ई में आयोजित थाना समाधान दिवस कार्यक्रम में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आम जनता की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी समाधान के सख्त निर्देश दिए।

समयसीमा में हो शिकायतों का निस्तारण: एसपी

पुलिस अधीक्षक डॉ. महाजन ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों/प्रार्थनापत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तुरंत किया जाए। जिन मामलों का समाधान उच्च स्तर से होना है, उन पर त्वरित रिपोर्ट बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेजें, ताकि जनता को समय पर न्याय मिल सके।

Police Station Solution Day

DM ने कहा, जनसंपर्क बनाए रखें

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर अधिकारियों से कहा कि जनता के प्रति संवेदनशील रहें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएं। थाना स्तर पर ही अधिकांश मामलों का निपटारा होना चाहिए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (बांसी), थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को उचित सुनवाई मिले और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान हो।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read: RSS नेता के बयान पर बोलीं मायावती: संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ ठीक नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.