Siddharthnagar News: व्यवस्थाओं का जायजा लेने कांशीराम आवास पहुंचे डीएम, जलजमाव दूर करने के दिए निर्देश

Siddharthnagar News: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत कांशीराम आवास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवासों के साथ-साथ नालियों और सड़क की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

डीएम ने नालियों में गंदगी और जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को नालियों की तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

साथ ही पंप सेट लगाकर जलजमाव की समस्या का समाधान कराने को कहा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कांशीराम आवास में रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: 25 शोज तक सिमट गई थी ‘हनुमान अंश’, फिर बदली किस्मत, डायरेक्टर ने बताई पूरी कहानी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.