क्या Tennis खेलने से बढ़ती है उम्र? जानें क्या है राज
Sandesh Wahak Digital Desk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग लंबी और स्वस्थ उम्र पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कोई अपनी डाइट पर ध्यान दे रहा है तो कोई रोजाना एक्सरसाइज को दिनचर्या का हिस्सा बना रहा है। इसी बीच अब खेलों को भी सेहत और लंबी उम्र से जोड़कर देखा जाने लगा है। हाल ही में सामने आई एक रिसर्च (Tennis) में टेनिस खेलने और लंबी उम्र के बीच संबंध की बात सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
इस रिसर्च के बाद सोशल मीडिया और हेल्थ से जुड़े प्लेटफॉर्म्स पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या कोई एक खेल वास्तव में उम्र बढ़ाने में मदद कर सकता है। हालांकि ऐसे दावों को समझने से पहले उनसे जुड़ी पूरी जानकारी जानना जरूरी हो जाता है। ऐसे में यह सवाल अहम हो जाता है कि क्या सच में टेनिस (Tennis) खेलने से उम्र लंबी हो सकती है। आइए इस रिसर्च को विस्तार से समझते हैं।
क्या Tennis खेलने से बढ़ती है उम्र?
रिसर्च के मुताबिक टेनिस (Tennis) खेलने वालों में लंबी उम्र की संभावना ज्यादा देखी गई है। एक हालिया अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग नियमित रूप से टेनिस (Tennis) खेलते हैं, उनकी जीवन अवधि अन्य खेल खेलने वालों या शारीरिक रूप से कम सक्रिय लोगों की तुलना में अधिक हो सकती है। इस अध्ययन के अनुसार टेनिस खेलने वाले लोग औसतन 9 से 10 साल तक ज्यादा जीवन जी सकते हैं।
यह जानकारी The Copenhagen City Heart Study के आधार पर सामने आई है। स्टडी में यह भी पाया गया कि टेनिस (Tennis) जैसे एक्टिव और सोशल स्पोर्ट्स शरीर को ज्यादा फिट बनाए रखने में मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह के खेल दिल की सेहत सुधारते हैं, फिटनेस बनाए रखते हैं और व्यक्ति को मानसिक रूप से भी सक्रिय रखते हैं।
हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि इन नतीजों के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें व्यक्ति की लाइफस्टाइल, खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि की अहम भूमिका होती है। इसलिए सिर्फ किसी एक खेल को ही लंबी उम्र का कारण मानना पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता।
मानसिक सेहत पर भी पड़ता है असर
लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के डॉ. एल.एच. घोटेकर के अनुसार टेनिस (Tennis) का असर केवल शारीरिक सेहत तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। टेनिस खेलने से तनाव कम होता है और मूड बेहतर रहता है। खेल के दौरान शरीर से एंडोर्फिन जैसे हॉर्मोन निकलते हैं, जो खुशी और पॉजिटिविटी का एहसास कराते हैं।
इसके अलावा टेनिस (Tennis) एक सोशल गेम है, जिससे लोगों को दूसरों के साथ जुड़ने का मौका मिलता है। इससे अकेलापन कम होता है और मानसिक संतुलन बना रहता है। अच्छी मानसिक सेहत भी लंबी और बेहतर जिंदगी में अहम भूमिका निभाती है।
लंबी जिंदगी के लिए क्या है जरूरी?
विशेषज्ञों के अनुसार अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए केवल एक खेल पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं होता। संतुलित और पौष्टिक डाइट लेना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना, पर्याप्त नींद लेना और तनाव से दूर रहने की कोशिश करना भी उतना ही जरूरी है। इसके साथ ही समय समय पर हेल्थ चेकअप कराना भी सेहतमंद जीवन के लिए अहम माना जाता है।
कुल मिलाकर रिसर्च यह संकेत जरूर देती है कि टेनिस (Tennis) खेलने से सेहत और उम्र पर सकारात्मक असर पड़ सकता है, लेकिन लंबी जिंदगी के लिए इसे एक स्वस्थ लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना ही सबसे सही तरीका माना जाता है।
Also Read: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है Milk!

