मावरा होकेन को अवॉर्ड देते समय डोली पाक पीएम शहबाज शरीफ की नीयत, वीडियो वायरल
Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और वजह है एक पुराना वीडियो जो अब दोबारा वायरल हो रहा है। यह वीडियो साल 2023 का है, जिसमें वह मशहूर एक्ट्रेस मावरा होकेन को एक पुरस्कार देते नज़र आ रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स का ध्यान इस बात पर गया कि अवॉर्ड देने के बाद पीएम शहबाज शरीफ की नज़रें कुछ ज्यादा ही देर तक मावरा पर टिक गईं।
यह कार्यक्रम लाहौर के गवर्नर हाउस पंजाब में आयोजित किया गया था। जैसे ही मावरा मंच पर आईं और उन्हें सम्मानित किया गया, उसी दौरान कैमरे ने पीएम शहबाज को कुछ ऐसा करते हुए कैद कर लिया, जिसे कई लोगों ने अजीब और असहज बताया। कुछ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में इस व्यवहार को डीप-स्कैनिंग तक कह दिया गया, यानी नजरें ऐसी जैसे किसी को गौर से परखना।
An old clip of Pakistan PM Shehbaz Sharif ‘deep-scanning’ actress Mawra Hocane after giving her an award has resurfaced online. Netizens are fuming, quipping “Sharif by name.” pic.twitter.com/dqqis7UpBi
— Briefly (@Brieflybynewj) May 28, 2025
इस वीडियो को पाकिस्तानी न्यूज चैनल यून्यूज टीवी ने अपने यूट्यूब और वेबसाइट पर फिर से साझा किया है, और अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर (अब एक्स) और इंस्टाग्राम पर लोग इसे लेकर चुटकी ले रहे हैं और कई मीम्स भी बना चुके हैं। शहबाज शरीफ का यह हावभाव मज़ाक और आलोचना दोनों का विषय बना हुआ है।
बात करें मावरा होकेन की, तो वह एक जानी-मानी पाकिस्तानी अदाकारा हैं, जिन्होंने 2016 में फिल्म सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से उन्होंने दोनों देशों में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना ली है।
Also Read: ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने लिबरेशन डे टैरिफ पर लगाई रोक

