डोनाल्ड ट्रंप का दावा, घुटनों पर आया ईरान, अब समझौते के लिए कर रहा बातचीत की तैयारी
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष पर अपनी पहली बड़ी जीत का एलान किया है। मियामी में एक शिखर सम्मेलन और व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने ईरान को इतना कमजोर कर दिया है कि अब वह बातचीत की मेज पर आने को मजबूर हो गया है।
एयर फ़ोर्स वन से उतरते ही ट्रंप ने आत्मविश्वास के साथ कहा, ईरान अब वो नहीं रहा जो पहले था। वह बहुत कमजोर हो चुका है और अब हमारे बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया है। वे समझौता करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें समझ आ गया है कि हमारी सेना दुनिया में सबसे ताकतवर है। ट्रंप ने सैन्य अभियान की सफलता का ब्यौरा देते हुए कहा कि जो लक्ष्य उन्होंने चार हफ्ते में पूरे करने के लिए तय किए थे, अमेरिकी जांबाजों ने उन्हें महज दो हफ्ते में ही हासिल कर लिया है।
ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान का दावा
ट्रंप ने ईरान की मौजूदा स्थिति का आकलन करते हुए कहा कि अमेरिकी हमलों ने ईरान के रक्षा ढांचे की कमर तोड़ दी है। ट्रंप के अनुसार, ईरान की मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रियों को उस स्तर पर नष्ट कर दिया गया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है, वायुसेना पूरी तरह बेअसर है और उनका कम्युनिकेशन सिस्टम (संचार व्यवस्था) पूरी तरह टूट चुका है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के कई बड़े सैन्य कमांडर मारे जा चुके हैं और देश का शीर्ष नेतृत्व अब असहाय महसूस कर रहा है।
Also Read: IPL 2026: पहले ही मैच में विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, सिर्फ 29 रनों की दरकार

