सोमालियाई प्रवासियों को देश में नहीं रखना चाहते डोनाल्ड ट्रंप, भविष्य को लेकर जताई चिंता

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर देश में रह रहे सोमालियाई प्रवासी समुदाय को लेकर तीखी और विवादित टिप्पणी की है। ट्रंप ने कहा कि वह सोमालियाई प्रवासियों को पसंद नहीं करते क्योंकि पूर्वी अफ्रीकी देश के ये लोग अमेरिकी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं, जबकि इसके बदले में अमेरिका को शायद ही कुछ मिलता हो।

ट्रंप, जो 90 के दशक से मिनेसोटा और अन्य राज्यों में शरणार्थियों के रूप में आ रहे सोमालियाई समुदाय पर लगातार निशाना साधते रहे हैं, ने अमेरिकी नागरिक बन चुके और गैर-नागरिकों दोनों के लिए यह बात कही। ट्रंप ने मंत्रिमंडल की बैठक के अंत में पत्रकारों से बात करते हुए सोमालियाई प्रवासियों के योगदान पर संदेह व्यक्त किया। वे कोई योगदान नहीं करते। मैं उन्हें अपने देश में नहीं चाहता।

उनका देश किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं है। उनका देश बेकार है और हम उन्हें अपने देश में नहीं चाहते। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में रहने वाले सोमालियाई लोगों को वापस वहीं जाना चाहिए, जहाँ से वे आए हैं, और उसे (सोमालिया को) ठीक करना चाहिए।

अफगानिस्तान की घटना से जोड़ा

कुछ दिन पहले, ट्रंप ने वाशिंगटन में नेशनल गार्ड के दो जवानों पर हुई गोलीबारी के बाद सभी विदेशियों को अमेरिका में शरण दिए जाने पर रोक लगाने की बात कही थी। हालाँकि, उस घटना का संदिग्ध मूल रूप से अफगानिस्तान का रहने वाला था, लेकिन ट्रंप ने उस घटना के आधार पर सोमालिया समेत विभिन्न देशों से आए आप्रवासियों पर भी सवाल खड़े कर दिए।

Also Read: ‘सत्ता में बैठे लोगों की नीयत ठीक नहीं’, रामगोपाल यादव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.