ट्रंप सरकार का वेनेजुएला पर बड़ा एक्शन, चार तेल कंपनियों और टैंकरों पर लगाया प्रतिबंध
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। अमेरिकी वित्त विभाग ने बुधवार को वेनेजुएला की तेल इंडस्ट्री से जुड़ी चार बड़ी कंपनियों और उनके तेल टैंकरों पर कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की है। अमेरिका का स्पष्ट कहना है कि वह मादुरो सरकार को तेल बेचकर मुनाफा कमाने की इजाजत नहीं देगा, खासकर तब जब वह अमेरिका में ड्रग्स की सप्लाई और घातक हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल हो।
अमेरिकी वित्त विभाग ने एरीज ग्लोबल इन्वेस्टमेंट, कॉर्नियोला लिमिटेड, क्रेप मर्टल कंपनी और विंकी इंटरनेशनल पर बैन लगाया है। इसके साथ ही इन कंपनियों के चार बड़े तेल टैंकरों डेला, वैलिएंट, नॉर्ड स्टार और रोजालिंड को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। विभाग ने इन्हें वेनेजुएला की सेवा करने वाले एक गुप्त समुद्री बेड़े का हिस्सा बताया है।
वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप के इरादों को स्पष्ट करते हुए कहा, हम मादुरो सरकार को तेल निर्यात से फायदा नहीं उठाने देंगे, जबकि वह अमेरिका में जानलेवा ड्रग्स की बाढ़ ला रही है। हमारा दबाव अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक अवैध गतिविधियां बंद नहीं होतीं। अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया कि वेनेजुएला और ईरान ने हाल ही में बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तकनीक का बड़ा व्यापार किया है। इसी सिलसिले में इस हफ्ते की शुरुआत में ईरान और वेनेजुएला की 10 अन्य कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई थी।
Also Read: तंबाकू उत्पादों पर टैक्स का ‘डबल अटैक’, 1 फरवरी से महंगी होगी सिगरेट और गुटखा

