भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, आगरा में ताजमहल का दीदार करने के बाद उदयपुर में शाही डेस्टिनेशन वेडिंग में होंगे शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर आज (गुरुवार) भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे पर वह सबसे पहले आगरा पहुँचकर ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह राजस्थान के उदयपुर जाएंगे, जहाँ एक भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग में शिरकत करेंगे।

ट्रंप जूनियर का यह भारत का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह फरवरी 2018 में भारत आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने निजी विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इस बार उनके साथ 40 देशों से 126 खास मेहमान भी भारत आ रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भारतीय-अमेरिकी जोड़े की जिस शादी में शामिल होंगे, वह 21 और 22 नवंबर को उदयपुर में आयोजित की जा रही है। यह शाही शादी झील पिचोला के बीच बने ऐतिहासिक जग मंदिर पैलेस में होगी, जो अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई बड़े भारतीय राजनेता और फिल्मी सितारे भी पहुँच रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज़ से अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की एक टीम पहले ही उदयपुर पहुँचकर मोर्चा संभाल चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी, जिनमें एसीपी और एडीसी रैंक के अधिकारी शामिल हैं, तैनात किए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर उदयपुर के मशहूर द लीला पैलेस होटल में ठहरेंगे।

Also Read: राहुल गांधी की मानहानि केस में SC ने सुनवाई टाली, निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक बरकरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.