ट्रंप और जनरल मुनीर के बीच फोन पर हुई सीक्रेट बातचीत
Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच मचे घमासान के बीच एक बेहद चौंकाने वाली कूटनीतिक हलचल सामने आई है। खबरें हैं कि पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ (Mediator) की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान न केवल अमेरिका के कड़े संदेश तेहरान पहुंचा रहा है, बल्कि ईरान के जवाबों से भी वॉशिंगटन को वाकिफ करा रहा है।
इस कूटनीतिक मिशन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर लंबी बातचीत की है। व्हाइट हाउस ने इस बातचीत की पुष्टि तो की है, लेकिन इसे बेहद संवेदनशील बताते हुए ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लिविट ने साफ कहा कि यह एक संवेदनशील कूटनीतिक चर्चा है और अमेरिका मीडिया के जरिए इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेगा। सूत्रों का कहना है कि जनरल मुनीर ने ट्रंप को भरोसा दिलाया है कि पाकिस्तान दोनों देशों के बीच वार्ता के लिए एक सुरक्षित मंच (Venue) प्रदान कर सकता है।
शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति से मिलाया हाथ
इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उन्होंने ‘ईद-उल-फितर’ और ‘नवरोज’ की बधाई देने के लिए यह कॉल किया था, लेकिन असल मुद्दा खाड़ी क्षेत्र का तनाव ही रहा। शरीफ ने जोर देकर कहा कि इस्लामिक दुनिया में एकता और शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान अपनी भूमिका निभाने को तैयार है।
Also Read: कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश होने से 66 जवानों की मौत, 57 घायल

