डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को दो टूक, गोल्डन डोम का विरोध किया तो चीन तुम्हें निगल जाएगा

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने आक्रामक तेवरों के लिए जाने जाते हैं, और इस बार उनके निशाने पर पड़ोसी देश कनाडा है। ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर कनाडा ने अमेरिका के साथ सहयोग नहीं किया, तो चीन उसे एक साल के भीतर ही निगल जाएगा।

विवाद की मुख्य जड़ ट्रंप का ड्रीम प्रोजेक्ट गोल्डन डोम (Golden Dome) मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। यह इजरायल के आयरन डोम की तर्ज पर बनाया जा रहा है। ट्रंप चाहते हैं कि यह सिस्टम ग्रीनलैंड के ऊपर से पूरे आर्कटिक क्षेत्र को कवर करे, ताकि रूस और चीन के खतरों को रोका जा सके। कनाडा इस योजना का विरोध कर रहा है और उसने हाल ही में चीन के साथ व्यापारिक समर्थन में वोट दिया है। इसी बात से नाराज ट्रंप ने कहा, गोल्डन डोम कनाडा की रक्षा करेगा, फिर भी वे इसका विरोध कर रहे हैं।

अमेरिका की वजह से जिंदा है कनाडा

दावोस में हुए आर्थिक मंच के दौरान ट्रंप ने यहाँ तक कह दिया था कि कनाडा को अमेरिका का शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि वह अमेरिका की वजह से सुरक्षित है। इसका जवाब देते हुए कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने कड़े शब्दों में कहा, कनाडा अमेरिका की दया पर जिंदा नहीं है। हमारी साझेदारी शानदार है, लेकिन कनाडा इसलिए आगे बढ़ रहा है क्योंकि हम कनाडाई हैं।

बोर्ड ऑफ पीस से बाहर हुए कार्नी

पीएम कार्नी के इस बयान से ट्रंप इतने भड़के कि उन्होंने कार्नी को अपने नवनिर्मित बोर्ड ऑफ पीस से तुरंत बाहर कर दिया। दुनिया में शांति स्थापित करने के नाम पर ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस का गठन किया है और 60 देशों को न्योता भेजा है। अब तक इजरायल, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किए और वियतनाम समेत दुनिया के 25 देशों ने इसमें शामिल होने की सहमति दी है।

Also Read: ICC ने कर दिया बांग्लादेश के रिप्लेसमेंट का ऐलान, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में इस देश की एंट्री

Get real time updates directly on you device, subscribe now.