Donald Trump’s Big Instructions: अमेरिका में नहीं छपेंगे नए सिक्के, डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त मंत्रालय को दिया बड़ा निर्देश

Donald Trump’s Big Instructions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त मंत्रालय को नए सिक्के न छापने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि एक सेंट के सिक्के के उत्पादन की लागत दो सेंट से भी अधिक है, जिससे बजट की बर्बादी हो रही है। ट्रंप का मानना है कि इस कदम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और खर्चों में कटौती की जाएगी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लंबे समय से अमेरिका सिक्के बना रहा है जिसकी लागत उसकी वास्तविक कीमत से अधिक है। यह पूरी तरह निरर्थक है। मैं अपने राष्ट्र के बजट की बर्बादी को रोकना चाहता हूं, भले ही यह एक पेनी ही क्यों न हो।”

उन्होंने आगे कहा कि सिक्कों का उत्पादन बंद कर देने से बजट की अनावश्यक बर्बादी पर रोक लगेगी। ट्रंप ने इसे अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक जरूरी कदम बताया। उनका मानना है कि सिक्कों की छपाई से होने वाली आय की तुलना में खर्च दोगुना है।

खर्च कटौती पर ट्रंप का फोकस

ट्रंप प्रशासन वर्तमान में सरकारी खर्चों में कटौती पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने यह फैसला न्यू ऑरलियंस में सुपर बाउल के पहले सत्र में भाग लेने के बाद लिया। ट्रंप ने कहा कि यह कदम अमेरिका की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है।

आलोचनाओं के बावजूद फैसले पर अड़े ट्रंप

हालांकि ट्रंप के इस निर्णय पर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है। कुछ का मानना है कि यह कदम छोटे व्यवसायों और कैश आधारित लेन-देन करने वाले लोगों को प्रभावित कर सकता है। वहीं, ट्रंप का कहना है कि डिजिटल भुगतान के युग में सिक्कों की जरूरत लगातार कम हो रही है।

बता दे, ट्रंप ने अपनी पोस्ट में अमेरिकी नागरिकों से भी अपील की कि वे इस फैसले का समर्थन करें ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और बजट की अनावश्यक बर्बादी पर रोक लगाई जा सके।

Also Read: Russia-Ukraine War: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ही शांति वार्ता करेंगे ट्रंप, जानें क्या है वजह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.