Donald Trump’s Decision: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने UNHRC से खुद को किया अलग, जानें वजह

Donald Trump’s Decision: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से अमेरिका के अलग होने की घोषणा कर दी है। इस संबंध में एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए गए हैं। आदेश के तहत भविष्य में फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए सहायता राशि जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही ट्रंप ने अपने प्रशासन को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में अमेरिका की भागीदारी की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

क्या कहा गया शासकीय आदेश में?

शासकीय आदेश में कहा गया है, “द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्थापना में मदद की थी। लेकिन अब संयुक्त राष्ट्र की कुछ इकाइयां इस मिशन से भटक गई हैं और अमेरिका के हितों के विपरीत कार्य कर रही हैं। इसके अलावा, यहूदी-विरोधी प्रचार भी कर रही हैं।”

संस्थानों की समीक्षा का निर्णय

शासकीय आदेश में यह भी कहा गया है कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के कुछ संगठनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का पुनर्मूल्यांकन करेगा। इनमें UNHRC, यूनेस्को और फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए राहत एजेंसी (UNRWA) शामिल हैं। इजरायल और अमेरिका ने लंबे समय से मानवाधिकार परिषद पर इजरायल को गलत तरीके से निशाना बनाने और बदनाम करने का आरोप लगाया है।

यूनेस्को से पहले भी अलग हो चुका है अमेरिका

गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल 2019 में यूनेस्को से अलग हो गए थे। इजरायल ने आरोप लगाया था कि यह एजेंसी उसके देश की सीमाओं के भीतर यहूदी इतिहास को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

शासकीय आदेश के अनुसार, “यह आदेश अमेरिका को UNRWA को किसी भी प्रकार की सहायता राशि देने से प्रतिबंधित करता है, क्योंकि इस एजेंसी ने खुद को यहूदी और इजरायल विरोधी के तौर पर प्रदर्शित किया है।”

Also Read: El Salvador: ‘अमेरिकी अपराधियों को हमारी जेलों में भेजो, सुधार कर देंगे’ – अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले का खास प्रस्ताव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.