‘मौत का सच छुपाने का पाप न करें…’ दिल्ली भगदड़ पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा
Sandesh Wahak Digital Desk: शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश में हैं।
इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दिल्ली में हुई भगदड़ पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही सपा प्रमुख ने लोगों की मौत पर गहरा शोक भी व्यक्त किया है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौतों का सच छुपाने का पाप न करे। दिल्ली में महाकुंभ के श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हृदयविदारक है। सरकार में बैठे लोगों को राजनीतिज्ञ नहीं एक उस परिवार वाले की तरह सोचना होगा। जिसने अपने मां-बाप, भाई-बहन, अपने बच्चे को खोया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को सम्मान के साथ उनके परिजनों तक पहुंचाने का ईमानदार इंतज़ाम किया जाए और घायलों को सर्वश्रेष्ठ उपचार उपलब्ध कराया जाए।
Also Read: Barabanki News: खड़ी बस में घुसा ट्रैवलर, एक महिला समेत चार की मौत, 6 अन्य घायल

