हाथ-पांव मत काटिए, गोली मार दीजिए – राघवी ने योगी से की संवेदनशील अपील
Sandesh Wahak Digital Desk: राजा भैया (किंग मेक्टर) के परिवार में जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच परिवार की बड़ी बेटी राघवी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा और न्याय की सख्त मांग की है। राघवी ने आरोप लगाया है कि उनकी मां पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है और स्थानीय प्रशासन व कुछ लोगों के संरक्षण में साजिश रची जा रही है।
हथियारों की लोकेशन व अन्य जानकारियां
वीडियो में राघवी ने बताया कि जब वे न्याय की गुहार लगाती हैं तो उल्टे परिवार पर ही नए मुकदमे थोप दिए जाते हैं। उनके अनुसार अयोध्या में अजय राणा के जरिए उनकी मां के विरुद्ध झूठा परिवाद दर्ज कराया गया, जिस पर 15 अक्टूबर को कार्रवाई होने का वारंट जारी हुआ है। राघवी ने यह भी कहा कि उन्हें उसी स्थान पर बुलाया जा रहा है जहां पहले उन पर गोली चली चुकी है और जहां से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं।
@PMOIndia @HMOIndia @CBIHeadquarters @Uppolice @myogiadityanath @NCWIndia @NIA_India @adgpi @DelhiPolice pic.twitter.com/VR0tLWqjjh
— Raghavi Kumari (@RaghaviBhadri) September 27, 2025
राघवी ने आरोप लगाया कि वे पास मौजूद ठोस सबूत—वॉइस रिकॉर्डिंग, हथियारों की लोकेशन व अन्य जानकारियां —प्रशासन और केंद्र को सौंप चुकी हैं, बावजूद इसके स्थानीय पुलिस उनकी मां के विरुद्ध ही मुक़दमें करवा रही है। उन्होंने कहा कि गवाहों को धमकाकर चुप कराया गया और कुछ सुरक्षा गनरों ने गवाहों के घर जाकर दबाव बनाया।
घर के अन्य सदस्यों ने भी सार्वजनिक बयान दिए हैं
राघवी ने खुलकर कहा कि परिवार की सुरक्षा नहीं हुई तो वे या तो न्याय दिलाने का कोई रास्ता ढूंढें, वरना एक ही साथ अपनी जिंदगी खत्म कर लेने की बात कहने पर मजबूर हैं — ताकि धीरे-धीरे जीवन तबाह न हो। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं; घर के अन्य सदस्यों ने भी सार्वजनिक बयान दिए हैं, जिससे मामला और गरमा गया है।

