‘नेट प्रैक्टिस नहीं, टॉस प्रैक्टिस करो…’, अश्विन ने शुभमन गिल को दी खास सलाह
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय वनडे टीम लगातार एक हैरतअंगेज ‘लूजिंग स्ट्रीक’ पर है।
मैदान बदलने और कप्तान बदलने के बावजूद, 25 अक्टूबर को खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में टीम इंडिया लगातार 18वां टॉस हार गई।
यह रिकॉर्ड अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका है।
शुभमन गिल अपनी पहली ODI सीरीज में कप्तान बनकर खेल रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों मैचों का टॉस हार गए।
अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि गिल को नेट प्रैक्टिस नहीं बल्कि टॉस प्रैक्टिस करने की जरूरत है।
एक खेल पत्रकार के साथ बातचीत में अश्विन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया सीरीज में तीनों टॉस हार गए शुभमन गिल।

भारतीय वनडे टीम लगातार 18वां टॉस हारी है। इतना टॉस कौन हारता है भाई। दरअसल उन्हें नेट प्रैक्टिस नहीं करनी है, टॉस प्रैक्टिस करनी है।”
आखिरी बार टॉस कब जीती टीम इंडिया?
भारतीय टीम ने आखिरी बार ODI में टॉस 2023 में जीती थी। यह मैच 2023 ODI वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता था।
इसके बाद लगभग दो साल बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय कप्तानों का टॉस हारने का सिलसिला जारी है।
हालांकि, सिडनी वनडे मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बावजूद 9 विकेट से जीत हासिल की। रोहित शर्मा ने 121 रन और विराट कोहली ने 74 रन की नाबाद पारी खेल टीम की जीत सुनिश्चित की।
शुभमन गिल के कप्तान रहते टॉस में जीत का प्रतिशत फिलहाल ‘जीरो’ है। गिल ने पहली बार इंग्लैंड टेस्ट टूर में भी टीम की कप्तानी की थी।
जिसमें टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही, लेकिन गिल पांचों मैच में टॉस हार गए थे। अब अपनी पहली ODI सीरीज में भी वह तीनों टॉस हार चुके हैं।
Also Read: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ पर BCCI का कड़ा रिएक्शन

