Lucknow News: इन्दिरा प्रियदर्शिनी वार्ड में दर्जनों सीवर चोक, पार्षद की भी सुनवाई नहीं, जलकल जीएम मदहोश

Lucknow News: इन्दिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के पिकनिक स्पॉट गेट, महावीर नगर में सीवर चोक है जो पिछले दो सप्ताह से सीवर चोक है। जलकल विभाग में लगातार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं कराया जा रहा है। वार्ड के पार्षद ने जलकल जीएम से कई बार लिखित व मौखिक शिकायत की लेकर सुनवाई नहीं हो रही है।

इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब वार्ड के पार्षद की नहीं सुनी जा रही तो आम जनता की शिकायतों का निस्तारण कैसे होता होगा। फिलहाल मामले में पार्षद की नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर बारिश में वार्ड की आम जनता की समस्याएं दो गुनी रफ्तार से बढ़ रहीं है।

रिपोर्ट- विनय अवस्थी

Also Read: गौतम गंभीर की 12 साल की बेटी आजीन बनीं ‘फिट इंडिया एंबेसडर’, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.