डॉ. अखिलेश सक्सेना बने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंडलीय सचिव, बरेली मंडल की मिली कमान

आंवला निवासी डॉ. सक्सेना की नियुक्ति से फार्मासिस्टों में हर्ष, बी.सी. यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त पद पर हुई तैनाती

Sandesh Wahak Digital Desk: स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फार्मासिस्टों के प्रमुख संगठन ‘डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन’ (DPA) उत्तर प्रदेश ने बरेली मंडल के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। बरेली के आंवला क्षेत्र के मूल निवासी और जिला महिला चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट डॉ. अखिलेश सक्सेना को बरेली मंडल का नया मंडलीय सचिव मनोनीत किया गया है।

रिक्त पद पर हुई नई नियुक्ति

एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र कुमार सिंह पटेल ने इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि बरेली मंडल के निवर्तमान मंडलीय सचिव बी.सी. यादव 28 फरवरी 2026 को अपनी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद से ही यह पद रिक्त चल रहा था। संगठन के कामकाज को गति देने के लिए डीपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की सहमति से डॉ. अखिलेश सक्सेना को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

सहयोगियों और स्टाफ ने दी बधाई

डॉ. अखिलेश सक्सेना के मंडलीय सचिव मनोनीत होने की सूचना मिलते ही जिला महिला चिकित्सालय बरेली सहित पूरे मंडल के फार्मासिस्टों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मित्रों, सहयोगियों और चिकित्सा स्टाफ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

डॉ. सक्सेना का संकल्प

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए डॉ. अखिलेश सक्सेना ने कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उनका प्राथमिक लक्ष्य फार्मासिस्टों की समस्याओं का समाधान कराना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना होगा।

रिपोर्ट: रंजीत बिसारिया

 

Also Read: Lalitpur News: महिला सहकर्मी को निपटा देने की धमकी देने वाला हेड कांस्टेबल बर्खास्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.