डर्मेटोलॉजी अवेयरनेस डर्माथॉन में सहभागिता के लिए डॉ. नेहा सोलंकी को मिला Guinness World Records का प्रमाण-पत्र
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सोलंकी को Deconstruct द्वारा आयोजित 24 घंटे से अधिक समय तक चले लाइव डर्मेटोलॉजी अवेयरनेस कार्यक्रम ‘डर्माथॉन’ (दिल्ली) में सक्रिय सहभागिता के लिए Guinness World Records का आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
यह डर्माथॉन कुल 24 घंटे 45 मिनट तक लगातार चला, जिसमें देशभर के कई जाने-माने त्वचा रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को त्वचा स्वास्थ्य से जुड़ी वैज्ञानिक, प्रमाण-आधारित और व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था।
इस दौरान स्किनकेयर से जुड़े आम मिथकों को तोड़ा गया और मुंहासे, बालों का झड़ना, हार्मोनल त्वचा समस्याएं, प्रिवेंटिव डर्मेटोलॉजी तथा डेली स्किनकेयर रूटीन जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ. नेहा सोलंकी ने डर्माथॉन के दौरान कई घंटों तक लाइव सेशन संचालित किए, जहां उन्होंने दर्शकों के सवालों का सरल और चिकित्सकीय दृष्टिकोण से समाधान किया। उनके सत्रों को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और उन्हें विशेष सराहना भी प्राप्त हुई।
इस आयोजन को Guinness World Records द्वारा आधिकारिक मान्यता मिलने के साथ ही यह भारत के अब तक के सबसे बड़े डिजिटल स्किन अवेयरनेस अभियानों में शामिल हो गया है।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. नेहा सोलंकी ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज में सही और प्रमाण-आधारित त्वचा जानकारी की बढ़ती आवश्यकता को भी दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म मेडिकल साइंस और आम लोगों के बीच की दूरी को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Guinness World Records का यह प्रमाण-पत्र डॉ. नेहा सोलंकी के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है और त्वचा स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
Also Read: Operation Sindoor पर जारी हुई भारतीय सेना की ड्रामेटाइज्ड शॉर्ट फिल्म
Get real time updates directly on you device, subscribe now.