Siddharthnagar News: समीक्षा बैठक में डॉ. एसके पटेल बोले- 18 अगस्त से शुरू होगा एमआर कैंपेन, न छूटे एक भी बच्चा
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में स्थित उसका बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के मीटिंग हॉल में एक महत्वपूर्ण साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने की, जिसमें क्षेत्र की सभी 18 एएनएम (ANM) के कार्य-प्रदर्शन और प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान डीपीटी/टीडी अभियान, आरसीएच पोर्टल, एमआर (मिजिल्स-रूबेला) कैंपेन और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए दिए जाने वाले एचपीवी वैक्सीन समेत विभिन्न जन-स्वास्थ्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि 18 अगस्त से क्षेत्र में एमआर (मीजल्स-रूबेला) कैंपेन निरंतर और शत-प्रतिशत लक्ष्य के साथ चलाया जाएगा।

स्कूल और मकतब में निगरानी
उन्होंने कड़े शब्दों में हिदायत दी कि टीकाकरण अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी बच्चा चाहे वह स्कूल, विद्यालय या मकतब में हो टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए।

सख्त मॉनिटरिंग
सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों की रोजाना खुद निगरानी करें। इस समीक्षा बैठक में एचईओ डॉ. अशोक कुमार, बीसीपीएम कृष्ण मोहन पाण्डेय, बीपीएम मनीष कुमार पांडे, आईओ सिद्धार्थ कुमार गुप्ता सहित स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी सभी 18 एएनएम उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: यूपी पुलिस में जल्द बड़ा फेरबदल, अगस्त में 10 अफसर होंगे रिटायर, 28 नए IPS को मिलेगी जिम्मेदारी

