DRDO और BEL का ‘अनंत शस्त्र’ एयर डिफेंस सिस्टम तैयार, सीमाओं में तैनाती की तैयारी

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय सेना ने दुश्मनों के खतरों को रोकने के लिए मध्यम दूरी की क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर (क्यूआरसैम) मिसाइल प्रणाली के बड़े पैमाने पर उपयोग की तैयारी शुरू कर दी है। इस रक्षा परियोजना के तहत सेना ने सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) से 30,000 करोड़ रुपये की कीमत में क्यूआरसैम मिसाइल सिस्टम खरीदने का प्रोसेस शुरू किया है। इसे अब ‘अनंत शस्त्र एयर डिफेंस सिस्टम’ के नाम से जाना जाएगा।

इसका प्रयोग आने वाले खतरे को रोकने के लिए किया जाएगा

डीआरडीओ द्वारा विकसित इस क्यूआरसैम मिसाइल की रेंज लगभग 30 किलोमीटर है और यह बेहद तेजी से दुश्मन की मिसाइल को आसमान में ही नष्ट कर देती है। सेना के अनुसार, इस सिस्टम से 5-6 रेजीमेंट को सुसज्जित किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल सीमा पर चीन और पाकिस्तान से आने वाले खतरे को रोकने के लिए किया जाएगा।

एक साथ फायर कर सफल परीक्षण किया गया

इस मिसाइल प्रणाली की विशेषता यह है कि यह दुश्मन की मिसाइल को जमीन पर गिरने से पहले ही तबाह कर देती है। उदाहरण के तौर पर, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मिसाइल को सिरसा और आदमपुर के आसमान में ही मार गिराया गया था, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

बीईएल द्वारा विकसित इस ‘अनंत शस्त्र’ सिस्टम में क्यूआरसैम के साथ एडवांस वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (वीशोराड) और हाई पावर लेजर आधारित डायरेक्ट एनर्जी वेपन को एक साथ फायर कर सफल परीक्षण किया गया है।

सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रणाली से भारतीय सीमा सुरक्षा में मजबूती आएगी और किसी भी संभावित मिसाइल हमले से देश को सुरक्षा मिलेगी।

Also Read: Ayodhya News: दीपोत्सव से पहले अयोध्या की सड़कों पर चमक, धर्मपथ और सतरंगी पुल की भव्य सजावट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.