मुंबई में DRI ने पकड़ी मीट ग्राइंडर वाली तस्करी, 2.89 करोड़ का गोल्ड जब्त

Sandesh Wahak Digital Desk: डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मुंबई में सोने की तस्करी के एक हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सऊदी अरब के रियाद से आए एक कूरियर के जरिए करीब 1.815 किलो सोना भारत लाने की कोशिश की जा रही थी। पकड़े गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.89 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह पार्सल मुंबई के इंटरनेशनल कूरियर टर्मिनल पर उतरा था। कागजों में इसे एक साधारण ‘मीट ग्राइंडर’ (मांस पीसने वाली मशीन) बताया गया था। अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने मशीन को खोलकर देखा।

मशीन के अंदरूनी गियर के भीतर सोने के 32 छोटे-छोटे कटे हुए टुकड़े बड़ी चालाकी से फिट किए गए थे। DRI ने कुल 1,815 ग्राम सोना और उसे छिपाने वाली मशीन को कस्टम एक्ट के तहत जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के तुरंत बाद DRI ने जाल बिछाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Also Read: पीएम मोदी ने 61,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आज का दिन है बेहद खास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.