Drishyam 3 Box Office: चार दिन में ही अजय देवगन की फिल्म ने दुनियाभर में मचा दिया धमाल

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 62 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। वीकेंड पर मजबूत कमाई के बाद सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी।

चौथे दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने सोमवार को भारत में करीब 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ ही फिल्म की घरेलू नेट कमाई करीब 197.50 करोड़ रुपये हो गई है। सोमवार को फिल्म के 16,274 शो रहे और ऑक्यूपेंसी करीब 25 फीसदी दर्ज की गई।

फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़, दूसरे दिन 53.50 करोड़ और तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे दिन 21 करोड़ जोड़ने के साथ फिल्म की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है।

ओवरसीज में भी शानदार कमाई

‘दृश्यम 3’ को विदेशी बाजार में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को ओवरसीज मार्केट से करीब 5 करोड़ रुपये कमाए। अब तक विदेशों से फिल्म की कमाई करीब 66 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 237 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 303 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

इन फिल्मों से ज्यादा रही सोमवार की कमाई

सोमवार की कमाई के मामले में ‘दृश्यम 3’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है। इनमें ‘धूम 3’ (20.91 करोड़), ‘टाइगर 3’ (20.50 करोड़), ‘ट्यूबलाइट’ (19.09 करोड़), ‘जुड़वा 2’ (18 करोड़), ‘सिंघम अगेन’ (18 करोड़), ‘भूल भुलैया 3’ (18 करोड़), ‘रुस्तम’ (17.81 करोड़), ‘कबीर सिंह’ (17.54 करोड़), ‘बॉडीगार्ड’ (17.40 करोड़), ‘शिवाय’ (17.35 करोड़) और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (17.25 करोड़) शामिल हैं।

‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ का रिकॉर्ड

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। पहली ‘दृश्यम’ ने भारत में 67.14 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में 110.40 करोड़ रुपये कमाए थे।

वहीं, ‘दृश्यम 2’ का भारत में नेट कलेक्शन 239.67 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 342.31 करोड़ रुपये रहा था।

Also Read: आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है, आपकी जगह जेल में है, राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.