सूडान में मस्जिद पर ड्रोन हमला, 43 लोगों की मौत; बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: सूडान के उत्तरी दारफुर की राजधानी अल-फाशर में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के, अर्धसैनिक बलों ने एक मस्जिद पर ड्रोन से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई। हमले के समय लोग मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे।

एक स्थानीय मेडिकल समूह, सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि इस हमले में मरने वालों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। नेटवर्क ने इस हमले के लिए अर्धसैनिक बल रेपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) को जिम्मेदार ठहराया है।

सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने इस घटना को “निर्दोष नागरिकों के खिलाफ एक जघन्य अपराध” बताया है। उन्होंने कहा कि यह हमला आरएसएफ की “मानवीय और धार्मिक मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के प्रति घोर उपेक्षा” को दिखाता है। इस हमले के बाद मस्जिद परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

Also Read: अमेरिका में नस्लीय भेदभाव का हुआ शिकार भारतीय युवक, कैलिफ़ोर्निया पुलिस ने मारी गोली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.