12,000 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तेलंगाना से 13 आरोपी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में मीरा-भयंदर पुलिस ने तेलंगाना में एक विशाल ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से करीब 32 हजार लीटर रॉ एमडी ड्रग्स बरामद की हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 12 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई थी, जब पुलिस ने 200 ग्राम ड्रग्स के साथ कुछ लोगों को पकड़ा था। उस समय बरामद की गई ड्रग्स की कीमत लगभग 25 लाख रुपये थी। लेकिन मामले की जाँच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस को इस बड़े ड्रग्स निर्माण रैकेट का पता चला।

पुलिस का मानना है कि इस रैकेट का कनेक्शन देश और विदेश तक फैला हुआ है। बरामद की गई ड्रग्स और फैक्ट्री से मिले केमिकल्स को ज़ब्त कर आगे की जाँच की जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई को ड्रग्स माफिया के खिलाफ मीरा-भयंदर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

Also Read: ‘जुगाड़ आयोग’ वाले बयान पर अखिलेश यादव को मिला जवाब, चुनाव आयोग ने कही ये बात

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.