Bareilly News: दुनका से मदीना शरीफ के लिए रवाना हुआ उमराह का जत्था
Bareilly News: शाही थाना क्षेत्र के कस्बा दुनका में शनिवार को रूहानी मंजर देखने को मिला, जब मोहल्ला नूरीनगर से जायरीनों का काफिला उमराह यात्रा (सफर-ए-मुमराह) के लिए रवाना हुआ। ‘नारे तकबीर’ और ‘लब्बैक’ की गूंज के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने फूलों के हार पहनाकर और दुआओं के साथ यात्रियों को विदा किया।
नूरीनगर से मुगल मस्जिद तक भव्य काफिला
उमराह की इस मुकद्दस यात्रा पर दुनका के मोहल्ला नूरीनगर निवासी आबिद बेग और उनकी पत्नी शबाना खानम रवाना हुए। उनके साथ नगर पंचायत सिरौली से फरमान बेग भी मदीना शरीफ के दीदार के लिए इस काफिले का हिस्सा बने। रवानगी के वक्त पूरे मोहल्ले के लोग सड़कों पर उतर आए और जायरीनों का भव्य स्वागत किया। नूरीनगर से शुरू हुआ यह काफिला शाहजी नगर होते हुए दरगाह भूरे शाह बाबा की मजार पर पहुंचा, जहां जायरीनों ने चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं।

मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआ
काफिले का समापन नूरी मुगल मस्जिद पर हुआ। यहां मगरिब की नमाज के बाद एक विशेष दुआ का आयोजन किया गया। मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने देश की अमन-चैन, सलामती और तरक्की के लिए बारगाहे इलाही में हाथ फैलाए। दुआ के बाद सभी जायरीनों को वाहनों में बैठाकर विदा किया गया। इस भावुक पल में कई लोगों की आंखें नम दिखीं।
प्रमुख उपस्थिति
हाजियों के स्वागत और रवानगी के इस मौके पर मुफ़्ती ताज रजा, हाफिज आशिक अंसारी, कयूम बेग, कमर बेग, मुकीम बेग, पत्रकार आदिल बेग समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रंजीत बिसारिया
Also Read: सीतापुर में 803 प्रतिबंधित तोतों के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली भेजने की थी तैयारी

