योगी सरकार का किसानों को तोहफा, अब सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा ई-केसीसी लोन

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश की बदलती आर्थिक तस्वीर पेश की। उन्होंने बताया कि डिजिटल गवर्नेंस के जरिए किसानों की जिंदगी आसान हुई है। जो किसान पहले क्रेडिट कार्ड (KCC) के लिए महीनों दफ्तरों के चक्कर काटते थे, उन्हें अब ई-केसीसी (e-KCC) के जरिए मात्र 5 मिनट में कर्ज मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी का किसान और सरकार मिलकर खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर काम कर रहे हैं।

बजट में बढ़ोत्तरी: वर्ष 2026-27 के लिए कृषि ऋण का लक्ष्य 3 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले साल से 13% ज्यादा है।

सस्ती ब्याज दरें: लघु और सीमांत किसानों को अब 11% के बजाय मात्र 5 से 6% ब्याज पर कर्ज मिल रहा है।

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, अब सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा ई-केसीसी लोन

दिव्यांग और महिलाएं बनीं रोल मॉडल

संगोष्ठी में सीएम ने उन लोगों को सम्मानित किया जिन्होंने मिसाल कायम की है।

कुशीनगर का कमाल: यहाँ दिव्यांगजनों द्वारा संचालित ‘कसया मिल्क प्रोड्यूसर’ एफपीओ में 1,005 सदस्य हैं, जो आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहे हैं।

मथुरा की शक्ति: यहाँ की 750 महिलाओं ने सरसों तेल की प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के जरिए मुनाफे का शानदार मॉडल पेश किया है।

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के जरिए बताया कि कैसे पिछले 9 वर्षों में यूपी का कायाकल्प हुआ है।

अर्थव्यवस्था का आकार: 2016 में यूपी की अर्थव्यवस्था 11.7 लाख करोड़ थी, जो 31 मार्च 2026 तक 36 लाख करोड़ पहुँचने वाली है।

प्रति व्यक्ति आय: 43 हजार से बढ़कर अब 1.20 लाख रुपये हो चुकी है।

एमएसएमई (MSME) की ताकत: प्रदेश में 96 लाख छोटी इकाइयां काम कर रही हैं, जिससे 3 करोड़ परिवारों को रोजगार मिल रहा है।

Also Read: सुरक्षा की चिंता या राजनीतिक टकराव? स्पीकर ने पीएम मोदी को सदन में आने से क्यों किया मना, जानिए मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.