Test Match Fee: एक टेस्ट मैच से लाखों की कमाई, भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी जानकर चौंक जाएंगे आप

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सिर्फ मैच जीतने में ही नहीं, कमाई के मामले में भी सबसे आगे हैं।

खासकर टेस्ट क्रिकेट में अब उन्हें मोटी रकम दी जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष स्कीम लागू की है, जिससे एक टेस्ट मैच खेलने वाला खिलाड़ी करोड़ों की कमाई कर सकता है।

BCCI के मुताबिक, एक टेस्ट मैच खेलने पर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये की बेस मैच फीस दी जाती है।

हालांकि, असली कमाई यहीं खत्म नहीं होती। साल 2024 में शुरू की गई ‘टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव स्कीम’ के तहत खिलाड़ी इससे कई गुना ज़्यादा कमा सकते हैं।

Test Match Fee

क्या है ‘टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव स्कीम’?

इस स्कीम का मकसद टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देना है, ताकि खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा लाल गेंद का क्रिकेट खेलें। इसके तहत:

  • जो खिलाड़ी पूरे सीजन में खेले गए 75% या उससे अधिक टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होता है, उसे 15 लाख मैच फीस के अलावा प्रति मैच 45 लाख रुपये अतिरिक्त मिलते हैं।

  • अगर कोई खिलाड़ी 75% मैचों में स्क्वाड में रहा लेकिन प्लेइंग इलेवन में नहीं उतरा, तो उसे प्रति मैच 22.5 लाख रुपये अतिरिक्त मिलते हैं।

  • सीजन में 50-75% टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को 15 लाख की मैच फीस के अलावा 30 लाख रुपये प्रति मैच मिलते हैं।

  • जबकि 50-75% टेस्ट मैचों में सिर्फ स्क्वाड में रहकर भी खेलने का मौका नहीं मिलने पर, उन्हें 15 लाख रुपये प्रति मैच अतिरिक्त मिलते हैं।

कितने मैच खेलती है टीम इंडिया?

पिछले साल (2024) टीम इंडिया ने 15 टेस्ट मैच खेले थे। साल 2025 में अब तक भारत 6 टेस्ट खेल चुका है, और साल के अंत तक यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

यानी, जो खिलाड़ी लगातार टीम में बना रहता है, वो सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से ही सालाना 2 से 5 करोड़ रुपये तक कमा सकता है — यह राशि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से अलग है।

Also Read: MS Dhoni vs Lionel Messi: 14 दिसंबर को होगा सबसे महंगा क्रिकेट मैच, सचिन-विराट भी होंगे मैदान पर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.