Lionel Messi की नेटवर्थ के आगे इन 7 अमीर भारतीय क्रिकेटरों की कमाई है फीकी
Sandesh Wahak Digital Desk: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार लियोनेल मेसी इन दिनों भारत दौरे पर हैं और उनका आखिरी पड़ाव दिल्ली बताया जा रहा है।
मेसी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, कमाई के मामले में भी दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शुमार हैं। उनकी नेटवर्थ इतनी ज्यादा है कि भारत के 7 सबसे अमीर क्रिकेटरों की कुल कमाई भी उनके सामने कम पड़ जाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की कुल नेटवर्थ करीब 7055 करोड़ रुपये आंकी गई है।
यह आंकड़ा न सिर्फ कई दिग्गज खिलाड़ियों, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई की नेटवर्थ के भी करीब दोगुना बताया जाता है।

भारत के 7 सबसे अमीर क्रिकेटर
रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की सूची में
-
अजय जडेजा – 1450 करोड़ रुपये
-
सचिन तेंदुलकर – 1415 करोड़ रुपये
-
एमएस धोनी – 1060 करोड़ रुपये
-
विराट कोहली – 1040 करोड़ रुपये
-
सौरव गांगुली – 800 करोड़ रुपये
-
रोहित शर्मा – 240 करोड़ रुपये
-
शुभमन गिल – 130 करोड़ रुपये
तुलना में कितना आगे हैं मेसी
इन सातों भारतीय क्रिकेटरों की कुल नेटवर्थ जोड़ने पर आंकड़ा 5895 करोड़ रुपये तक पहुंचता है। इसके बावजूद लियोनेल मेसी की कमाई इससे करीब 1160 करोड़ रुपये ज्यादा है।
यानी मेसी अकेले ही भारत के सात सबसे अमीर क्रिकेटरों की संयुक्त कमाई से भी आगे हैं।
विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरे रहे हैं, लेकिन मेसी की कमाई से तुलना यह साफ दिखाती है कि वैश्विक स्तर पर फुटबॉल की आर्थिक ताकत क्रिकेट से कहीं ज्यादा है।
यही वजह है कि मेसी आज खेल जगत के सबसे अमीर और प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
Also Read: Squash World Cup 2025: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार बना विश्व चैंपियन

