पूर्वी नेपाल में आया भूकंप, रामेछाप में लोग घरों से भागे
Sandesh Wahak Digital Desk: नेपाल, जो हाल ही में जेन-जेड आंदोलन के बाद चर्चा में था, अब एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया। यह भूकंप शुक्रवार को पूर्वी नेपाल के रामेछाप जिले में महसूस किया गया, जिसके बाद लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई।
भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित रामेछाप जिले के वटैली क्षेत्र में था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं है।
Also Read: Lucknow News: DCP यमुना प्रसाद के घर बड़ी चोरी, खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों का सामान पार

