लखनऊ और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके, गोंडा का यह गाँव रहा केंद्र

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर भूकंप की दस्तक हुई। सुबह करीब 7:32 बजे जब लोग अपने दैनिक कामकाज में जुटे थे, तब अचानक धरती में कंपन महसूस किया गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप की तीव्रता कम थी, जिससे किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। इसका केंद्र लखनऊ के पड़ोसी जिले गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र का इटहिया नवीजोत गाँव था। जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे हलचल होने के कारण झटके महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता भले ही कम थी, लेकिन राजधानी लखनऊ की ऊंची इमारतों (High Rise Buildings) में रहने वाले लोगों ने इसे साफ महसूस किया। लोगों का कहना है कि कुछ सेकंड के लिए फर्श और दीवारों में हल्की थरथराहट हुई। वहीं, गोंडा और अयोध्या के नजदीकी इलाकों में भी लोगों को कंपन का एहसास हुआ।

भूकंप का केंद्र गाँव में होने की सूचना मिलते ही गोंडा जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पुष्टि की कि केंद्र इटहिया नवीजोत गाँव में था। एहतियात के तौर पर उन्होंने नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम को मौके पर भेजा ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके। शुरुआती रिपोर्ट में जिले के किसी भी हिस्से से नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

Also Read: दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे ने ली बाइक सवार की जान, रात भर गड्ढे में तड़पता रहा युवक, सुबह मिला शव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.