मोहम्मद शमी और मोहम्मद कैफ को चुनाव आयोग का नोटिस, SIR सुनवाई में पेश होने के निर्देश
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय टीम से ड्रॉप होने की चर्चाओं के बीच अब चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा मामला सामने आया है।
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने मोहम्मद शमी और उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक, शमी और कैफ के जनगणना एवं मतदाता प्रपत्रों में कुछ विसंगतियां पाई गई हैं, जिसके चलते यह नोटिस भेजा गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू की गई थी।
मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं, जबकि मूल रूप से वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और लंबे समय से कोलकाता में निवास कर रहे हैं।

दोनों भाइयों को 5 जनवरी को सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी के कार्यक्रम के चलते वे उस दिन उपस्थित नहीं हो सके।
शमी ने अपनी पूर्व क्रिकेट प्रतिबद्धताओं की जानकारी चुनाव आयोग को पत्र के माध्यम से दी, जिसके बाद उनकी SIR सुनवाई की नई तारीख 9 से 11 जनवरी के बीच तय की गई है।
इस दौरान बंगाल के ग्रुप मैच समाप्त हो जाएंगे, जबकि विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले 12 जनवरी से शुरू होने हैं।
मोहम्मद शमी और मोहम्मद कैफ कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर-93 के मतदाता हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रोजेनी और सेल्फ-मैपिंग से जुड़ी तकनीकी खामियों से संबंधित है।
क्रिकेट की बात करें तो मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने बंगाल के लिए अब तक 5 मैचों में 11 विकेट झटके हैं।
इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। इसके बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.