Economic Crisis In Maldives: मालदीव पर मंडरााया आर्थिक संकट, भारत ने कहा – स्थिति पर रख रहे हैं करीबी नजर
Economic Crisis In Maldives: मालदीव गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिससे उसकी स्थिति पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी हो सकती है। बढ़ते कर्ज संकट के चलते द्वीपीय देश की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव है। इस स्थिति के बीच भारत ने कहा है कि वह मालदीव की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और उससे लगातार संपर्क में है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, “हम मालदीव के अधिकारियों के साथ उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर लगातार संपर्क में हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में मालदीव सरकार द्वारा किए गए कुछ समझौतों के कारण राजस्व हानि की आशंका है, जो चिंता का विषय है।
मालदीव का बढ़ता कर्ज संकट उसकी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो मालदीव को भी श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी आर्थिक बदहाली का सामना करना पड़ सकता है।
इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच आगामी वार्ता पर भी रणधीर जायसवाल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि पारस्परिक रूप से सहमत सभी समझौतों का सम्मान किया जाएगा। यह वार्ता 17 फरवरी से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में होनी है।
उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि परस्पर सहमति वाले सभी समझौतों का सम्मान किया जाएगा। ये सीमा सुरक्षा बलों के बीच ठोस जुड़ाव का आधार बनते हैं और सीमा पर पारस्परिक रूप से लाभकारी सुरक्षा और व्यापार बुनियादी ढांचे के निर्माण की सुविधा प्रदान करते हैं।” भारत की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि वह मालदीव के आर्थिक संकट को लेकर सतर्क है और उसके साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।
Also Read: Budget 2025: अब खिलौनों का ग्लोबल हब बनेगा भारत, चीन को देगा कड़ी टक्कर

