शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को भिलाई में उनके आवास पर हुई छापेमारी के बाद हुई।
मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
ईडी ने शुक्रवार को सुबह-सुबह भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा। यह छापेमारी चैतन्य बघेल के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले की चल रही जांच का हिस्सा थी। ईडी का कहना है कि उन्हें इस मामले में कुछ नई जानकारियां मिली थीं, जिसके आधार पर भिलाई शहर में चैतन्य के घर (जहां वे अपने पिता के साथ रहते हैं) की तलाशी ली गई।
शराब घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ED ने गिरफ्तार किया
दिल्ली के कुछ पत्रकार थे जो भूपेश बघेल के लिए काम करते थे हर ट्वीट पर इंटरेस्टिंग लिखा करते थे उनकी भी जांच होनी चाहिए कितना पैसा पहुँचा। pic.twitter.com/bW4aS2TLD5
— Lala (@Lala_The_Don) July 18, 2025
यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। बता दें कि ईडी ने इससे पहले मार्च 2025 में भी चैतन्य बघेल के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी की थी। जांच एजेंसी का मानना है कि चैतन्य इस कथित शराब घोटाले से ‘अपराध से प्राप्त धन’ के मुख्य लाभार्थी थे। ईडी के अनुसार, इस घोटाले से छत्तीसगढ़ सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हुआ है, और शराब सिंडिकेट से जुड़े लोगों ने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की है।

