सहारा समूह के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ओपी श्रीवास्तव को ED ने किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग के हैं आरोप
1.79 लाख करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सहारा समूह के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ओपी श्रीवास्तव को ₹1.79 लाख करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई कोलकाता में की गई, जहां उन्हें मनी ट्रेल और निवेशकों के फंड से जुड़े गंभीर आरोपों के आधार पर हिरासत में लिया गया।
ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्रीवास्तव पर सहारा समूह से जुड़े करोड़ों निवेशकों के पैसों को शेल कंपनियों के जरिए घुमाने और अवैध रूप से संपत्ति खड़ी करने का संदेह है।
एजेंसी का मानना है कि यह विशालकाय धन शोधन नेटवर्क लंबे समय से एक्टिव था।
अधिकारियों के अनुसार, सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय की मृत्यु के बाद कथित तौर पर गुप्त संपत्तियों की बिक्री और उनके प्रबंधन में भी ओ.पी. श्रीवास्तव की भूमिका पर शक जताया जा रहा है।
ईडी इस पूरे नेटवर्क की जांच तेज़ी से आगे बढ़ा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना है।
एजेंसी जल्द ही श्रीवास्तव को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग के इस बड़े मामले की गहन पूछताछ की जा सके।
Also Read: UP News: सपा शासन के भ्रष्टाचार पर कुंडली मारे बैठी नौकरशाही

