कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट पर ED की कार्रवाई, लखनऊ समेत 6 शहरों में 25 ठिकानों पर छापेमारी

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े सिंडिकेट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की टीमों ने लखनऊ सहित देश के छह शहरों में सिंडिकेट से जुड़े आरोपियों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

लखनऊ में बर्खास्त सिपाही के ठिकाने पर दबिश

ईडी की टीम ने लखनऊ में एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही और कफ सिरप तस्करी के मुख्य आरोपी आलोक प्रताप सिंह की आलीशान कोठी पर सुबह करीब 6 बजे दबिश दी। आलोक प्रताप सिंह वर्तमान में एसटीएफ की गिरफ्त में है। आलोक सिंह की कोठी सुशांत गोल्फ सिटी, गोसाईंगंज रोड पर स्थित है, जो जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के घर के बगल में है। छापेमारी के दौरान, एजेंसी को खुफिया इनपुट्स के आधार पर कई महत्वपूर्ण चीजें मिलीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

  • संदिग्ध दस्तावेज
  • बैंक लेन-देन से जुड़ी फाइलें
  • डिजिटल डिवाइस
  • कथित हवाला एंट्रीज से जुड़े रिकॉर्ड

इन 6 शहरों में कार्रवाई

ईडी ने कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट की जड़ों को खंगालने के लिए निम्नलिखित 6 शहरों में छापेमारी शुरू की है। जिसमें लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर, रांची, अहमदाबाद शामिल है। यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Also Read: कुशीनगर में बड़ा खुलासा: 30 ग्राम पंचायतों में करोड़ों की वित्तीय अनियमितताएं उजागर, डीएम ने दिया अल्टीमेटम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.