अनिल अंबानी से ईडी ने बैंक लोन घोटाले में की पूछताछ, जानें क्या है मामला

Sandesh Wahak Digital Desk: रिलायंस समूह (RAAGA) के चेयरमैन अनिल अंबानी मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। ईडी ने उनसे 17,000 करोड़ रुपए के कथित बैंक लोन घोटाले को लेकर गहन पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अंबानी सुबह ही अपने आवास से दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय पहुँचे थे।

ईडी ने अनिल अंबानी को उनके समूह की कंपनियों पर लगे करोड़ों रुपए के बैंक लोन घोटाले की जाँच के सिलसिले में बुलाया था। उनसे कई सवाल पूछे गए, जिनमें यह भी शामिल था कि क्या लोन की रकम शेल कंपनियों को भेजी गई थी, क्या यह पैसा राजनीतिक दलों को दिया गया था या क्या किसी अधिकारी को रिश्वत दी गई थी।

Anil Ambani ED summons

क्या है पूरा मामला

ईडी की जाँच इस बात पर केंद्रित है कि अनिल अंबानी की कंपनियों ने पिछले 10 सालों में जो लोन लिए थे, क्या उनका उपयोग सही मकसद के लिए किया गया था या जानबूझकर उनका दुरुपयोग किया गया।

यह मामला अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कई कंपनियों से जुड़ा है, जिनमें रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस कम्युनिकेशंस जैसी बड़ी कंपनियाँ शामिल हैं। जाँच का एक हिस्सा यस बैंक द्वारा दिए गए 3,000 करोड़ रुपए के लोन के कथित दुरुपयोग से संबंधित है। वहीं, दूसरा हिस्सा रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े 14,000 करोड़ रुपए से भी बड़े घोटाले से जुड़ा है।

Also Read: शेख हसीना ने अंतरिम सरकार को घेरा, कहा- सत्ता जनता की होती है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.