अतीक के सहयोगियों के ठिकानों पर ED ने की रेड, नकदी संपत्ति संबंधी दस्तावेज बरामद
अतीक अहमद से जुड़े सहयोगियों के ठिकानों पर इस सप्ताह ईडी (ED) द्वारा की गई छापेमारी में नकदी संपत्ति संबंधित दस्तावेज बरामद हुई है।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Sandesh Wahak Digital Desk: अतीक अहमद से जुड़े सहयोगियों के ठिकानों पर इस सप्ताह ईडी (ED) द्वारा की गई छापेमारी में नकदी संपत्ति संबंधित दस्तावेज बरामद हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 14 और 15 जून को प्रयागराज, लखनऊ और दिल्ली में 10 परिसरों पर छापे मारे गए। ईडी ने कहा कि जाने माने बिल्डर और चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित अतीक के सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान 17.80 लाख रुपये नकद, संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, वित्तीय दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट, फोन और लैपटॉप जब्त किए गए।
अतीक और उसके सहयोगियों के खिलाफ धनशोधन का मामला सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़ा है। उच्चतम न्यायालय ने अपहरण, जबरन वसूली और हमले के आरोपों की जांच का निर्देश दिया था, जिसके बाद सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी। अतीक अहमद एक हिस्ट्रीशीटर था और वह माफिया गिरोह चलाता था जो लंबे समय से गंभीर प्रकृति के विभिन्न अपराधों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, जबरन वसूली, जमीन हड़पने आदि से जुड़े अपराधों को लेकर लगभग 100 प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।
अतीक ने बेनामीदारों के नाम पर बड़ी संपत्ति एकत्र की- ED
ईडी ने जांच के दौरान यह पाया कि 1989 से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर और सरकार एवं अन्य लोगों की भू-संपत्तियों को हड़पकर अतीक अहमद ने अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों और अपने सहयोगियों तथा अन्य बेनामीदारों के नाम पर बड़ी संपत्ति एकत्र की।
ईडी ने इस मामले में पहली बार 12-13 अप्रैल को छापेमारी की थी, जिसमें 84.68 लाख रुपये नकद, 60 लाख रुपये की सोने की छड़ें, 2.85 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण, डिजिटल उपकरण और विभिन्न भौतिक दस्तावेज एवं रिकॉर्ड जब्त किए गए थे।