Lucknow News: निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम गोमती नगर के विशाल खंड और विराम खंड स्थित निकांत जैन के आवास पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। बता दें कि निकांत जैन फिलहाल लखनऊ जेल में बंद है।

निकांत जैन पर ‘इन्वेस्ट यूपी’ के सीईओ रहे निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश के लिए एक सोलर कंपनी से कमीशन मांगने का आरोप है। इसी मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उन्हें गोमती नगर से गिरफ्तार किया था।

ED raid Lucknow

चार ठिकानों पर PMLA के तहत कार्रवाई

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि बिचौलिए निकांत जैन, जिसने अभिषेक प्रकाश की ओर से कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी, उससे जुड़े चार परिसरों की धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत तलाशी ली जा रही है।

छापेमारी में जैन के घर के अलावा, उनसे और उनके परिवार से संबंधित कंपनियों के नाम पर पंजीकृत दो कार्यालयों और एक होटल की भी तलाशी ली जा रही है, जिसमें उनके परिवार के सदस्य संयुक्त निदेशक हैं।

ED raid Lucknow

गौरतलब है कि 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल मार्च में निलंबित कर दिया था, जिसके बाद यह मामला सामने आया था।

Also Read: Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर तैनात डीएससी जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.