अवैध सट्टा ऐप के प्रमोशन में फंसी उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती, ED ने भेजा समन
Sandesh Wahak Digital Desk: अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने के मामले में बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा की दो और अभिनेत्रियों का नाम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व टीएमसी सांसद व एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती को इस मामले में समन जारी किया है।
बताया जा रहा है कि यह मामला 1xBet नाम के सट्टा ऐप से जुड़ा है। मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को हाजिर होना है।
अब तक 25 से ज्यादा सितारे घेरे में
यह पहला मौका नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी को इस मामले में समन भेजा गया है। इससे पहले भी करीब 25 फिल्मी सितारों से ईडी पूछताछ कर चुकी है, जिनमें प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, राणा दग्गुबाती, और विजय देवरकोंडा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी पर ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, ये सट्टेबाजी ऐप्स खासकर युवाओं को निशाना बनाते हैं और उन्हें जल्द अमीर बनने का लालच देकर जुए की लत लगाते हैं। जब फिल्मी सितारे ऐसे ऐप्स का प्रचार करते हैं, तो इसका सीधा असर बच्चों और युवाओं पर पड़ता है, जो इन ऐप्स के जाल में फंस जाते हैं। ईडी का मानना है कि इन सेलिब्रिटीज ने इन ऐप्स के प्रमोशन से मोटी कमाई की है।
Also Read: RSP नेता सुमाना श्रेष्ठ ने दिया इस्तीफा, PM कार्की की कैबिनेट में शामिल होने की उम्मीद

