ईडी का कोयला माफियाओं पर बड़ा एक्शन, झारखंड और बंगाल में 40 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े माफियाओं के खिलाफ शुक्रवार को एक विशाल और समन्वित कार्रवाई शुरू की है। ईडी की टीमों ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में 40 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह तलाशी अभियान कोयला कारोबार से जुड़े कई बड़े मामलों में आरोपियों के खिलाफ शुरू किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

झारखंड में 16 ठिकानों पर दबिश

झारखंड में ईडी की टीमों ने कोयला कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा है। धनबाद के देव बिला क्षेत्र सहित कुल 16 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। कोल कारोबारी एलबी सिंह के आवास और उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों पर मुख्य रूप से छापेमारी की गई है। यह ऑपरेशन कोयला चोरी और तस्करी के कई बड़े मामलों से संबंधित है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल के मामले शामिल हैं। इन मामलों में बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी शामिल है।

पश्चिम बंगाल में अवैध खनन पर कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय की टीमें पश्चिम बंगाल में भी गैर-कानूनी कोयला माइनिंग, अवैध ट्रांसपोर्टेशन और कोयले के स्टोरेज के मामलों में तलाशी ले रही हैं। ईडी की टीमें दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 जगहों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। ईडी ने नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल और अन्य से जुड़ी जगहों पर छापेमारी की है।

Also Read: बिहार मंत्रिमंडल पर ‘परिवारवाद’ का साया, दीपक प्रकाश बने मंत्री, RJD ने जारी की वंशवाद वाली लिस्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.