ED अब QR कोड के साथ जारी करेगी सभी समन, डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने की सलाह

Sandesh Wahak Digital Desk: देश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब ईडी द्वारा जारी किए गए सभी समन QR कोड के साथ होंगे, जिससे कोई भी नागरिक आसानी से उनकी प्रामाणिकता की पुष्टि कर सकेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि कई मामलों में जाली समन असली ईडी समन जैसे दिखते हैं, जिससे असली और नकली में अंतर करना कठिन हो जाता है। अब ईडी सिस्टम जनरेटेड समन जारी करेगा, जिस पर एक क्यूआर कोड और एक यूनिक पासकोड होगा। इन समन की पुष्टि ईडी की वेबसाइट पर जाकर या क्यूआर कोड को स्कैन करके आसानी से की जा सकती है।

वित्त मंत्रालय के ऑफिस ने नागरिकों को विशेष रूप से ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे धोखाधड़ी वाले स्कैम से सावधान रहने की सलाह दी है। ईडी कभी भी डिजिटल और ऑनलाइन अरेस्ट नहीं करता है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और ऑनलाइन स्वयं को ईडी अधिकारी बताने वाले धोखेबाजों के झांसे में न आएं। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब जालसाज पुलिस, कस्टम, ईडी, सीबीआई और आरबीआई अधिकारी बनकर आम नागरिकों से पैसे ऐंठने के लिए डिजिटल अरेस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Also Read: Sultanpur News: वारंटी पकड़ने गए दो उप निरीक्षकों को पीटा, सर्विस रिवॉल्वर छीनकर आरोपी फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.