मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच CBSE ने खाड़ी देशों में 10वीं की परीक्षाएं कीं स्थगित, 12वीं के पेपर भी टले

Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी भीषण जंग ने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि सीबीएसई ने सुरक्षा कारणों से पश्चिम एशिया के कई देशों में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं।

इन देशों में प्रभावित हुईं परीक्षाएं

सीबीएसई का यह आदेश बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों में स्थित भारतीय स्कूलों पर लागू होगा।

10वीं की परीक्षा: 7 मार्च से 11 मार्च के बीच होने वाले सभी पेपर टाल दिए गए हैं। बता दें कि 2, 5 और 6 मार्च की परीक्षाएं पहले ही रद्द हो चुकी थीं।

12वीं की परीक्षा: शनिवार को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।

बोर्ड ने साफ किया है कि वह 7 मार्च को हालात की दोबारा समीक्षा करेगा। इसके बाद ही तय किया जाएगा कि 9 मार्च से होने वाली परीक्षाएं अपने तय समय पर होंगी या नहीं। प्रभावित छात्रों के रिजल्ट कैसे घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी सीबीएसई बाद में अलग से साझा करेगा।

परीक्षाएं टालने का यह फैसला तब आया है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है। हाल ही में अमेरिकी और इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। इन हमलों की चपेट में सऊदी अरब की रिफाइनरी और दुबई के होटल भी आए हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

Also Read: Ghaziabad News: सलीम वास्तिक के होश में आने का दावा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.