लोकसभा में दिखा दिल्ली चुनाव के नतीजों का असर, सत्तापक्ष के सदस्यों ने लगाए ’मोदी-मोदी’ के नारे
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की पृष्ठभूमि में पार्टी सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।
बीते आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद संसद के वर्तमान बजट सत्र का आज पहला कामकाजी दिन था।
सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही भाजपा के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए नारे लगाने लगे। उन्होंने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।
सत्तापक्ष के सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू करवाया।
भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 सीट पर जीत हासिल की। भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) को पराजित करके 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। आप को सिर्फ 22 सीटें मिलीं।
Also Read: भाजपा की बड़ी जीत के बाद दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, नाम पर सस्पेंस बरकरार!

