Sultanpur News: गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, एहसान अली ने मंदिर और रास्ते के लिए दान की 50 लाख की जमीन

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर जिला इस समय अपनी एक खास खबर के लिए चर्चा में है। शहर से सटे वल्लीपुर कस्बे के रहने वाले समाजसेवी सैयद एहसान अली उर्फ मुन्ना ने सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देते हुए अपनी 1960 वर्गफुट जमीन मंदिर और सार्वजनिक रास्ते के लिए दान कर दी है। बाजार दर के हिसाब से इस जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

नगर क्षेत्र के घरहां खुर्द निवासी एहसान अली ने सदर तहसील के वल्लीपुर में यह भूमि खरीदी थी। आबादी के बीच स्थित होने के कारण इस जमीन का बड़ा व्यावसायिक मोल था, लेकिन उन्होंने इसे बेचने या खुद के उपयोग में लाने के बजाय जनसेवा के लिए समर्पित करना बेहतर समझा।

राजनीति से समाजसेवा तक का सफर

एहसान अली मुन्ना कोई अनजान चेहरा नहीं हैं। वह साल 2004 से 2009 तक पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खां और 2009 से 2012 तक पूर्व पर्यटन मंत्री विनोद सिंह के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) रह चुके हैं। वर्षों तक जनता के बीच रहने के अनुभव ने ही उन्हें इस नेक काम के लिए प्रेरित किया। मुन्ना ने इस 1960 वर्गफुट जमीन को बहुत ही सोच-समझकर बांटा है ताकि हर वर्ग को इसका लाभ मिले।

400 वर्गफुट: दुर्गा माता मंदिर के निर्माण के लिए।

400 वर्गफुट: निषाद समाज की पूजनीय ‘मरी माई धाम’ के लिए।

260 वर्गफुट: आम लोगों के आने-जाने के रास्ते के लिए।

शेष भूमि: मंदिर परिसर के विस्तार और सुविधाओं के लिए समर्पित की गई है।

Also Read: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, जांच में घिरा संस्थान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.