मतदाता सूची विवाद: तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग का नोटिस
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने हाल ही में दावा किया था कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। इस दावे के बाद चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया है।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना EPIC नंबर (RAB2916120) बताते हुए कहा था कि यह रिकॉर्ड में नहीं है। चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में इस EPIC नंबर का पूरा विवरण माँगा है, ताकि इसकी जाँच की जा सके।
तेजू बाबा के पास दो वोटर आई कार्ड कैसे ? @ECISVEEP संज्यान ले के FIR करे और गिरफ्तारी सुनिश्चित करवाये । pic.twitter.com/DmDyVtkxAk
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) August 3, 2025
चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में यह साफ किया है कि तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची में है। आयोग के अनुसार, उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन) में क्रम संख्या 416 पर दर्ज है और उनका असली EPIC नंबर RAB0456228 है।
आयोग ने यह भी बताया कि तेजस्वी यादव ने जिस EPIC नंबर (RAB2916120) का जिक्र किया है, ऐसा कोई नंबर चुनाव आयोग ने जारी ही नहीं किया है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से कहा है कि अगर उन्हें अब भी कोई शिकायत है, तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
Also Read: Chitrakoot News: अब्बास अंसारी के गैंगस्टर केस में जज ने एसपी समेत तीन अधिकारियों को लगाई फटकार

