चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोप का किया खंडन, बोला- ऑनलाइन वोट हटाना संभव नहीं
Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने राहुल के इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और गलत बताया है। राहुल ने दावा किया था कि एक सुनियोजित तरीके से वोट डिलीट किए जा रहे हैं और इसके पीछे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का हाथ है।
चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी आम नागरिक द्वारा ऑनलाइन वोट को हटाना संभव नहीं है। आयोग के अनुसार, वोट हटाने की प्रक्रिया में प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का मौका दिया जाता है और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाता है। यह प्रक्रिया उतनी आसान नहीं है, जितनी राहुल गांधी ने बताई है।
कर्नाटक के आलंद निर्वाचन क्षेत्र में वोटों को हटाने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा, 2023 में आलंद में कुछ लोगों ने वोट हटाने की कोशिश की थी, लेकिन वे असफल रहे। इस मामले में खुद चुनाव आयोग ने FIR दर्ज कराई थी। आयोग ने बताया कि आलंद में चुनाव निष्पक्ष हुए थे, जिसका सबूत यह है कि 2018 में भाजपा और 2023 में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते।
सबूतों का हाइड्रोजन बम लेकर आऊंगा
इससे पहले, अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक सीआईडी ने पिछले 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 बार पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी, लेकिन आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें चुनाव आयोग के अंदर से ही मदद मिल रही है।
Also Read: Lucknow News: कुकरैल में तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल

