मतदाता सूची पुनरीक्षण में निर्वाचन आयोग की नीयत में खोट- मसूद आलम खां

श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision – SSR) के लिए श्रावस्ती के जनपद प्रभारी मसूद आलम खान ने गुरुवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति पर चिंता व्यक्त की। विभिन्न बूथों का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने निर्वाचन आयोग की नीयत में खोट होने का आरोप लगाया।

मसूद आलम खान ने कहा कि आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को न तो पर्याप्त प्रशिक्षण दिया है और न ही पर्याप्त समय, जिसके कारण मतदाता सूची से जुड़े तमाम फॉर्म गलत भरे गए हैं।

‘C’ कैटेगरी के मतदाताओं पर चिंता

जनपद प्रभारी मसूद खां ने श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीरपुर और कंजड़वा सहित दर्जनों बूथों पर जाकर बीएलओ और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) से मुलाकात की और एसआईआर की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एसडीएम श्रावस्ती ने सूचित किया है कि 80 प्रतिशत से अधिक फॉर्म अपलोड हो चुके हैं।

उन्होंने कहा चिंता की बात यह है कि 20 से 25 प्रतिशत मतदाता ‘C’ कैटेगरी में हैं। इस कैटेगरी के मतदाता सूची में होने से त्रुटियों की संभावना बढ़ जाती है। मसूद खां ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बीएलओ के पास अब संशोधन का विकल्प उपलब्ध है, जिसे ठीक कराया जाएगा।

मतदाताओं से अपील

सपा नेता ने श्रावस्ती के लोगों से अपील की है कि वे तुरंत अपने बीएलओ (BLO) के पास जाकर जमा किए गए फॉर्म की स्थिति की जांच करें।

‘A’ और ‘B’ कॉलम: यदि आपका फॉर्म ‘A’ या ‘B’ कॉलम में जमा है, तो वह ठीक है।

‘C’ कॉलम: यदि फॉर्म ‘C’ कॉलम में जमा हुआ है, तो उसे तुरंत बीएलओ से मिलकर संशोधित (ठीक) करा लें, ताकि आगामी चुनावों में मतदान में कोई दिक्कत न आए।

रिपोर्ट: माता प्रसाद वर्मा

 

Also Read: ‘पत्नी भी गायब, बेटी भी गायब, उजड़ गया संसार’, नाबालिग बेटी की बरामदगी के लिए पीड़ित पिता पहुंचा कमिश्नर ऑफिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.