राजधानी लखनऊ के प्रमुख रूटों पर अब हर 15 मिनट में मिलेगी इलेक्ट्रिक सिटी बस, CNG बसें फ्लीट से हटीं

Lucknow News: लखनऊ की सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक बसों की आवाजाही और तेज हो गई है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सिटी बसों के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। अब शहर के प्रमुख रास्तों पर हर 15 मिनट के अंदर ई-बस मिलेगी। यह कदम पुरानी हो चुकी सीएनजी बसों को फ्लीट से हटाने के बाद उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे रोजाना के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

126 ई-बसें दौड़ रहीं सड़कों पर

सिटी बस सेवा के प्रबंध निदेशक आरके त्रिपाठी के मुताबिक, फिलहाल शहर में 126 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। इन बसों को लगभग 30 किलोमीटर के दायरे में 15 मिनट या उससे कम के अंतराल पर चलाया जाएगा। इससे सुबह-शाम के भीड़भाड़ वाले समय में भी यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

यहां देखें किन अलग-अलग रूट पर बस कितने-कितने मिनट के अंतराल पर मिलेगी।

हर 15 मिनट में बस: राजाजीपुरम से चकहारा चौराहा (अपट्रान)- चारबाग, निशातगंज, कमता, चिनहट, मटियारी होकर।

ट्रांसपोर्टनगर से इंजीनियरिंग कॉलेज- चारबाग, जीपीओ, गोल मार्केट, कपूरथला होकर।

स्कूटर इंडिया से कमता बस स्टेशन- गोयल इंस्टीट्यूट, ट्रांसपोर्ट नगर, उतरठिया, लुलु मॉल, अहिमामऊ, इकाना, बीबीडी होकर।

हर 14 मिनट में बस: चारबाग से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी- हजरतगंज, महानगर, टेढ़ी पुलिया, गुडंबा होकर।

हर 12 मिनट में बस: बालागंज से विराजखंड- दुबग्गा, भिठौली, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेढ़ी पुलिया, मुंशीपुलिया, पॉलिटेक्निक, कमता होकर।

दुबग्गा से पुरसेनी – बुद्धेश्वर, अवध चौराहा, तेलीबाग, उतरठिया, पीजीआई, कल्ली पश्चिम होकर।

ढाई घंटे के अंतराल पर बस: काकोरी मोड़ से जीपीओ/अटल चौक- शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय, बुद्धेश्वर, आलमबाग, चारबाग होकर।

यात्रा को और आसान बनाने के लिए जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। इन-सिटी बस यूपी नाम के इस ऐप के जरिए यात्री बसों की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे, किसी भी जगह तक पहुंचने का रास्ता देख सकेंगे, दैनिक या मासिक पास की जानकारी ले सकेंगे और आने वाली बस के सही समय के बारे में जान सकेंगे। फिलहाल इस ऐप का ट्रायल चल रहा है और लोगों से इस पर सुझाव भी मांगे गए हैं। इन सुझावों के आधार पर बस सेवा में और सुधार किए जा सकते हैं।

Also Read: ट्रंप का यू-टर्न, खाद्य आयात पर घटाया शुल्क, महंगाई काबू करने की कोशिश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.