महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टोल टैक्स से मिली छूट

Sandesh Wahak Digital Desk: महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब अटल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग जैसे कुछ बड़े टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। यह नया नियम 22 अगस्त की आधी रात से लागू हो गया है।

किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की देखरेख में लिया गया है। इस छूट का फायदा इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों (M2, M3, M6 श्रेणी) और इलेक्ट्रिक बसों को मिलेगा। इसमें सरकारी (STU) और प्राइवेट, दोनों तरह की इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।

सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे न सिर्फ प्रदूषण कम होगा, बल्कि राज्य में स्वच्छ ऊर्जा का इस्तेमाल भी बढ़ेगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि यह कदम महाराष्ट्र को देश में इलेक्ट्रिक वाहन-अनुकूल राज्यों में सबसे आगे लाएगा।

मंत्री का मानना है कि टोल टैक्स में छूट मिलने से इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वालों को आर्थिक फायदा होगा, जिससे लोग इन गाड़ियों को ज्यादा पसंद करेंगे। यह पहल राज्य को एक ग्रीन और सस्टेनेबल भविष्य की ओर ले जाने में मदद करेगी।

Also Read: Mau News: संपूर्णानंद विवि के पूर्व कुलपति और पत्नी की मौत, ट्रेलर से भिड़ी इनोवा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.